फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Terai covered the cover of fog

तराई ने ओढ़ी कोहरे की चादर

Tue, 08 Dec 2020 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Terai covered the cover of fog
बहराइच में मंगलवार को छाया कोहरा। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। तराई में मंगलवार को सुबह से ही घना कोहरा छा गया। रात से चल रही हवा और कोहरे के कारण सिहरन बढ़ गई, जिससे लोग कांप उठे। घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलने के लिए मजबूर होना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक अभी और ठंड बढ़ने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

तराई में सोमवार को बादल छाए हुए थे, जिससे पूरे दिन लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा था। इसके बाद मंगलवार की सुबह जब लोग बिस्तर से उठे, तो घना कोहरा देख लोग सिहर उठे। अचानक मौसम में आए बदलाव को देखते हुए लोग गर्म कपड़ों में लिपटकर ही घरों से बाहर निकले। घना कोहरा छाने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। कोहरे के कारण दृश्यता करीब 10 मीटर की रही। घने कोहरे के कारण दिन में भी वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। कोहरा और ठंड बढ़ने की आगे भी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed