फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Temporary health camps will be held at four places in Jeth fair

जेठ मेले में चार स्थानों पर लगेंगे अस्थाई स्वास्थ्य शिविर

Sat, 14 May 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Temporary health camps will be held at four places in Jeth fair
चित्तौरा (बहराइच)। सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर एक माह तक चलने वाले जेठ मेले की शुरुआत 19 मई से होगी। मेले में देश-विदेश के लाखों जायरीन जियारत के लिए यहां आते हैं। यहां आने वाले जायरीनों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। स्वास्थ्य महकमे की ओर से मेला क्षेत्र में चार अस्थाई स्वास्थ्य शिविर संचालित करने के साथ ही दरगाह प्रबंध समिति की ओर से स्थापित अस्पताल में भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

एसीएमओ/ मेला प्रभारी डॉ. अजीत चंद्रा ने बताया कि स्वास्थ्य महकमे की ओर से जेठ मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यहां आने वाले जायरीनों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए मेला क्षेत्र स्थित कदम रसूल, रेलवे स्टेशन, पलरीबाग व भिनगा रोड स्थित पेट्रोल पंप पर अस्थाई स्वास्थ्य शिविर की स्थापना की जा रही है। इसके साथ ही दरगाह प्रबंध समिति द्वारा संचालित अस्पताल में भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा कर्मियों की तैनाती करने के साथ ही दवाएं व अन्य चिकित्सकीय उपकरण भी लगाए जा रहे हैं। जिससे यहां आने वाले जायरीनों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर इधर उधर भटकना न पड़े।
विज्ञापन

मेला प्रभारी ने बताया कि इसके साथ ही चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की ओर से विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रम की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कदम रसूल स्थित स्वास्थ्य शिविर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए एंबुलेंस भी तैनात की जा रही है। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी आफाक अहमद ने बताया कि उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर सभी पहलुओं वर मंथन कर लिया गया है। अगर कहीं कोई आती है तो उसे दूर किया जाएगा। मालूम रहे कि दरगाह मेले में आने वाले जायरीनों का पहला पड़ाव चित्तौरा विकास खंड स्थित चित्तौरा झील होती है। सभी जायरीन दरगाह में जियारत करने से पहले यहां स्नान करते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चित्तौरा सीएचसी पर भी स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ.रितेश ने बताया कि सीएचसी पर मेले को देखते हुए 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं, दवाएं व उपकरण के साथ ही चिकित्सकों सहित अन्य पैरा मेडिकल स्टॉफ की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed