{"_id":"81bb8ca2efb6547b80176f4e606d0846","slug":"teenager-sexually-harrased-brother-stabbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म, भाई पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से दुष्कर्म, भाई पर चाकू से हमला
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Fri, 19 Jun 2015 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/बिछिया। सुजौली के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को घर में अकेला पाकर उसका परिचित घर में घुस आया। किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उससे दुष्कर्म किया। लड़की के भाई के पहुंचने पर उस पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। इस मामले में पीड़िता के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया। एसपी ने महिला थाने की एसओ को छात्रा का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर जांचकर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
सुजौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का पति दिल्ली में काम करता है। मंगलवार को महिला पति से मिलने के लिए दिल्ली रवाना हो गई। घर पर उसकी 13 वर्षीय बेटी और बेटा थे। इसकी भनक परिवार के परिचित टेपरा सुजौली निवासी मन्नू को लग गई। गुरुवार रात बहन को अकेला छोड़ उसका भाई गांव में एक व्यक्ति के यहां वीडियो देखने चला गया। रात 12:30 बजे के आसपास टेपरा निवासी मन्नू घर पर आ धमका और चाकू के बल पर उससे दुष्कर्म किया। इसी दौरान किशोरी का भाई घर पर आ धमका। बहन की हालत देख उसने मन्नू से सवाल जवाब किया। इतने में मन्नू ने उस पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। भाई के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े लेकिन तब तक आरोपी भाग निकला। मोबाइल से घटना की सूचना मां-पिता को दी गई। दूसरे दिन वे घर पहुंचे तो थाने पर सूचना दी गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इससे गुस्साए ग्रामीण शुक्रवार दोपहर में पीड़ित किशोरी के परिवार के साथ एसपी कार्यालय पहुंच गए। यहां प्रदर्शन कर एसपी नेहा पांडेय को पूरे मामले से अवगत कराया।
एसपी ने इस मामले में महिला थानाध्यक्ष सरोज शर्मा को पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण करवाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। महिला थानाध्यक्ष ने कार्रवाई शुरू कर दी है।