{"_id":"5de29d468ebc3e547b5e8888","slug":"teenager-died-due-to-vehicle-collision-bike-burnt-bahraich-news-lko4951583146","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से किशोर की मौत, जली बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से किशोर की मौत, जली बाइक
विज्ञापन
विशेश्वरगंज (बहराइच)। चंदामऊ गांव निवासी एक किशोर शनिवार की सुबह घर से बाइक से निकला था। गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही किशोर की मौत हो गई। जबकि बाइक धू-धू कर जलने लगी। पुलिस ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत चंदामऊ गांव निवासी सुरेश त्रिपाठी का छोटा बेटा शोभित त्रिपाठी (15) सुबह करीब सात बजे घर से बाइक से निकला था। वह गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर पयागपुर थाने की सीमा पर स्थित अहिरनपुरवा गांव पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में किशोर की मौके पर मौत हो गई। बाइक दूर तक घिसटती चली गई, जिससे बाइक में आग लग गई।
सूचना पाकर पयागपुर और विशेश्वरगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर किसी तरह काबू पाया गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। रोते-बिलखते परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। विशेश्वरगंज के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।