फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Teenager climbing a tree suffers electric shock from high-tension line; leg severed and left hanging from a branch.

Bahraich News: पेड़ पर चढ़े किशोर को लगा हाईटेंशन लाइन का करंट, पैर कटकर डाल पर लटका

Sun, 26 Jul 2026 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Teenager climbing a tree suffers electric shock from high-tension line; leg severed and left hanging from a branch.
करंट की चपेट में आने से पैर कटने के बाद घायल आतिफ को ले जाती एंबुलेंस।
बौंडी (बहराइच)। ग्राम पंचायत कटहा में रविवार शाम एक किशोर 11 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से उसका एक पैर शरीर से अलग होकर पेड़ पर ही लटक गया। किशोर गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर पड़ा, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। कीर्तनपुर के गड़ेरियन पुरवा निवासी आतिफ (15) रविवार शाम बकरियां चराने अटल उपवन गया था। वह साथियों के साथ खेलते हुए पेड़ पर चढ़ गया था। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रही 11 केवी लाइन की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शी स्वदेश पाठक ने बताया कि हादसा इतना भीषण था। घटना के बाद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी और घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि अटल उपवन के पास 11 केवी लाइन पेड़ों की शाखाओं के बेहद करीब है। उन्होंने कई बार इसकी छंटाई और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की थी। लेकिन विद्युत विभाग ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। लोगों ने अब विद्युत विभाग से लाइन की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की है। साथ ही नियमित रूप से पेड़ों की कटाई-छंटाई कराने की भी अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed