फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Teenage girl rescued from smuggler, accused arrested

Bahraich News: तस्कर से किशोरी को बचाया, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 18 Apr 2026 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl rescued from smuggler, accused arrested
रुपईडीहा। सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी की सतर्कता से मानव तस्कर के चंगुल से शुक्रवार को एक किशोरी छुड़ा ली गई। कमांडेंट गिरीश चंद्र पांडेय ने बताया कि यह कार्रवाई बीओपी रुपईडीहा की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और बॉर्डर इन्वेस्टिगेटिंग टीम ने संयुक्त रूप से की है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम 7:30 बजे चेक पोस्ट रुपईडीहा पर नेपाल से भारत आ रही एक नेपाली किशोरी व युवक को संदिग्ध परिस्थिति में देखकर रोका गया। पूछताछ में दोनों के बयानों में विरोधाभास सामने आया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए 15 वर्षीय किशोरी को सुरक्षित छुड़ा लिया और 20 वर्षीय आरोपी को हिरासत में ले लिया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालिका को नेपाल स्थित संबंधित एनजीओ को सौंप दिया गया। वहीं, आरोपी युवक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed