फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Teacher's family in the shadow of fear, police empty handed

Bahraich News: डर के साए में शिक्षिका का परिवार, पुलिस खाली हाथ

Wed, 19 Jul 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 19 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Teacher's family in the shadow of fear, police empty handed
बहराइच। असलहे व धारदार हथियार से लैस होकर शिक्षिका को बंधक बनाकर हुई तीन लाख की डकैती के बाद से शिक्षिका का पूरा परिवार दहशत में है। पिटाई के बाद जाते समय डकैतों द्वारा दी गई धमकी को याद कर शिक्षिका सहम जाती हैं। वहीं उनकी बेटी के साथ हुई छेड़खानी को भी वह भूल नहीं पा रही हैं। शिक्षिका ने घटना के बाद से परिजनों को घर पर बुला लिया है। वहीं पुलिस टीम अभी किसी आरोपी को पकड़ नहीं सकी है।
विज्ञापन

दरगाह थाना क्षेत्र के बक्शीपुरा नईबस्ती निवासी शिक्षिका उसके पति व बेटी को बंधक बनाकर बदमाशों ने रविवार की रात तीन लाख की डकैती को अंजाम दिया। घटना के बाद से जिले भर में हड़कंप की स्थिति है और हर कोई स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है। साथ ही पुलिस की पेट्रोलिंग व अपराधियों में उनकी धमक को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

डकैती का भुक्तभोगी रहा शिक्षिका का परिवार घटना के दूसरे दिन मंगलवार को भी सहमा रहा। शिक्षिका ने बताया कि बदमाशों ने जाते समय घटना के विषय में बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसे सोच कर वह सहम जाती हैं। उन्होंने बताया कि छह बदमाशों द्वारा कनपटी पर असलहा लगाने और उनकी बेटी पर गंदी नजर डालने की घटना को वह भूल नहीं पा रही हैं। उन्होंने बताया कि वह खुद को असुरक्षित महससू कर रही हैं। उन्होंने परिजनों को घर पर रहने को बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द होगा खुलासा
पुलिस टीम बदमाशों के करीब पहुंच गई है। एक से दो दिन में घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। - प्रशांत वर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed