फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   teacher suspend

मतदाता सत्यापन का कार्य न करने पर शिक्षक निलंबित

Wed, 06 Nov 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
teacher suspend
उर्रा (बहराइच)। प्राथमिक विद्यालय उर्रा द्वितीय में तैनात शिक्षक को मतदाता सत्यापन कार्य के लिए लगाया गया था। लेकिन सहायक अध्यापक ने सत्यापन का कार्य नहीं किया और न ही मतदाता पर्ची वितरण किया। इसकी पुष्टि सुपरवाइजर व संकुल प्रभारी की पड़ताल में हुई। इस पर बीएसए ने सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

मिहींपुरवा विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय उर्रा द्वितीय में सहायक अध्यापक के पद पर अनुराग अवस्थी की तैनाती है। मोतीपुर के उपजिलाधिकारी ने जानकारी दी कि बलहा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में भाग संख्या 113 पर सहायक अध्यापक अनुराग अवस्थी बीएलओ के रूप में तैनात हैं। लेकिन सहायक अध्यापक द्वारा मतदाता सत्यापन का कार्य नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

साथ ही मतदाताओं को मतदाता पर्ची का वितरण भी नहीं किया जा रहा है। एसडीएम का पत्र मिलने के बाद बीएसए एसके तिवारी ने सुपरवाइजर व संकुल प्रभारी से जांच कराई। जिसमें शिकायत सही पायी गयी। इस पर बीएसए ने सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में शिक्षक को उसी विद्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed