फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Teach ways to recognize early signs of danger in a baby

Bahraich News: शिशु में खतरे के शुरुआती लक्षण पहचाने के तरीके सिखाए

Thu, 11 Apr 2024 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 11 Apr 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Teach ways to recognize early signs of danger in a baby
बहराइच। मेडिकल कॉलेज के अचल प्रशिक्षण केंद्र में बुधवार को आशा कार्यकर्ताओं को शिशु में खतरे के शुरुआती लक्षण पहचानने और घर पर देखभाल के तरीके सिखाए गए। डीसीपीएम मोहम्मद राशिद ने बताया कि बीमार शिशुओं के लक्षणों की पहचान के लिए आशा कार्यकर्ताओं को तापमान नापने के लिए डिजिटल थर्मामीटर, वजन मशीन, सांसों की गिनती के लिए डिजिटल घड़ी, शिशुओं को लपेटने का तरीका सिखाने के लिए कंबल, टार्च, मां को ऊपरी आहार देने के तरीकों को सिखाने के लिए कटोरी चम्मच दिया गया है। इसका उपयोग आशा कार्यकर्ता गृह भ्रमण के दौरान नवजात शिशु की देखभाल के लिए करती हैं। प्रशिक्षक चंद्रेश्वर पाठक ने कंगारू मदर केयर के बारे में और जुगुल किशोर चौबे ने नवजात को कंबल में लपेटने का तरीका व एक मिनट में सांसों की गिनती करने का तरीका सिखाया। जिला स्वास्थ्य, शिक्षा व सूचना अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि जिले की 250 आशाओं को 9 अलग-अलग बैचों में प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed