{"_id":"6aea2a4e62abe0bc9b0b5f4b","slug":"tank-bursts-during-mermaid-show-at-dadamiyan-urs-fair-15-injured-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-159663-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दादामियां के उर्स मेले में जलपरी शो के दौरान टैंक फटा,15 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दादामियां के उर्स मेले में जलपरी शो के दौरान टैंक फटा,15 घायल
Wed, 04 Nov 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
दादामियां के उर्स मेले में जलपरी शो का टैंक फटने के बाद का नजारा। -संवाद
फखरपुर। माधवपुर में चल रहे दादामियां के तीन दिवसीय उर्स मेले में सोमवार देर रात जलपरी शो के दौरान पानी से भरा टैंक फट गया। पानी और कांच के टुकड़े तेज बहाव के साथ बाहर निकले, जिससे चार बच्चों समेत 15 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी फखरपुर पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के समय शो देखने के लिए करीब 25 लोग मौजूद थे। रात करीब 10 बजे अचानक टैंक का शीशा टूट गया। सामने खड़े बच्चे कांच की चपेट में आ गए, जिससे उनके सिर और चेहरे पर चोट आई। जलपरी का किरदार निभा रही युवती भी घायल हो गई। घायलों में खालिदपुर गांव निवासी अर्श (8), बुरऊ (7), अहद खान (8) और मोहम्मद सादिक (9) शामिल हैं।
खालिदपुर निवासी सलीम खान ने बताया कि वह परिवार के साथ उर्स मेले में गए थे। 50 रुपये का टिकट लेकर जलपरी शो देख रहे थे। उसी दौरान तेज आवाज के साथ टैंक का शीशा टूट गया। पानी और कांच के टुकड़े बाहर आने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। उनका आरोप है कि हादसे के बाद आयोजक और केयरटेकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
शो के लिए बनाए गए टैंक में करीब 12 हजार लीटर पानी भरा था। दर्शक बाहर लगे शीशे से टैंक के अंदर जलपरी का करतब देखते थे। एएसपी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं। आयोजक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- --
इन पर दर्ज हुई प्राथमिकी
सीओ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि उपनिरीक्षक अनिल यादव की तहरीर पर हुजूरपुर क्षेत्र के गाजीपुर शिवरहा निवासी शान बाबू, कैसरगंज क्षेत्र के ऐनी गांव निवासी फैय्याज, बिहार के बेतिया निवासी राहुल पटेल, शादाब, नदीम, रिजवान खान और मेला कमेटी के अध्यक्ष वाजिद अली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच थाना प्रभारी राजकुमार राजभर कर रहे हैं।
-- -- -- -- -
बिना अनुमति के दिखाया जा रहा था शो
मेला कमेटी के अध्यक्ष वाजिद अली ने बताया कि मेले में जलपरी शो के लिए टेंट लगाया गया था, लेकिन कमेटी ने इसकी अनुमति नहीं दी थी। उन्होंने कहा कि कमेटी की ओर से शो और झूले लगाने की अनुमति नहीं दी गई थी। इस आयोजन से मेला कमेटी का कोई लेना-देना नहीं है।