{"_id":"6ae77e295d1b4ee9e004ebd0","slug":"take-precautions-to-protect-paddy-from-rain-bahraich-news-c-98-1-slko1009-159591-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बारिश से धान बचाने को बरतें सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बारिश से धान बचाने को बरतें सावधानी
Sun, 01 Nov 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
धान की फसल
बहराइच। जिले में बेमौसम बारिश से कटाई के लिए तैयार धान की फसल को नुकसान का खतरा बढ़ गया है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. नंदन सिंह ने किसानों को फसल बचाने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।
उन्होंने बताया कि खेतों में पानी भरने पर मेड़ काटकर या नाली बनाकर अतिरिक्त पानी तुरंत निकाल दें। लंबे समय तक पानी भरा रहने से धान की बालियों में अंकुर निकलने और फसल सड़ने का खतरा रहता है।
जिन किसानों ने धान की कटाई कर ली है, वे फसल को खेत में खुला न छोड़ें। उसे ऊंची और सूखी जगह पर इकट्ठा करें। अनाज को जमीन की नमी से बचाने के लिए नीचे तिरपाल बिछाएं और ऊपर से भी ढक दें। हालांकि, गीले धान को पूरी तरह बंद न करें, ताकि हवा आती-जाती रहे और फफूंद न लगे।