{"_id":"64fe097f05fe60eb5f09ea8f","slug":"symptoms-of-lumpy-found-in-seven-cows-bahraich-news-c-98-1-slko1011-3074-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सात गोवंशों में मिले लंपी के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सात गोवंशों में मिले लंपी के लक्षण
Sun, 10 Sep 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिले में तेजी से पांव पसार रहे लंपी वायरस की रोकथाम के लिए शासन की ओर से प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ आनंद सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। रविवार को आनंद सिंह ने जिले का भ्रमण कर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने लक्षण मिलने वाले स्थानों को तत्काल आईसोलेट करने व पशुओं के टीकाकरण को निर्देशित किया। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारियों को भी उनके क्षेत्र में सतर्क रहने और लंपी की आशंका पर तत्काल रोकथाम की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही।
बैठक में मौजूद अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी ब्लॉकों पर नोडल अधिकारी नामित कर सभी पशु चिकित्सालयों पर दवा व वैक्सीन उपलब्ध करवाएं। जिले में सभी प्रकार के पशु मेलों को प्रतिबंधित करते हुए इसकी जांच करें। ख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिले में 764738 पशुओं में से 341707 गोवंशीय पशु हैं। जिनकी निगरानी के साथ-साथ 20,000 गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण किया गया है। सात गोवंशों में रोग के लक्षण मिले हैं, जिनके सैंपल जांच के लिए मथुरा प्रयोगशाला भेजे गए है। बैठक के बाद श्री सिंह ने लंपी प्रभावित ग्राम खैरा का निरीक्षण कर पशुपालकों से बातचीत की।
सभी पशुपालकों को एडवाइजरी का पालन करते हुए स्वच्छता बनाए रखने को निर्देशित किया। इस दौरान अपर निदेशक पशु पालन डॉ. केदारनाथ, सीआरओ अवधेश कुमार मिश्र, डीपीआरओ राघवेन्द्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।