{"_id":"687153bd1deb3979dd0e47a0","slug":"swargdham-will-be-renovated-with-29-lakh-rupees-bahraich-news-c-98-1-slko1011-133461-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 29 लाख रुपये से होगा स्वर्गधाम का जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 29 लाख रुपये से होगा स्वर्गधाम का जीर्णोद्धार
Fri, 11 Jul 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 11 Jul 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा के पास स्थित स्वर्गधाम बीते कई सालों से उपेक्षित पड़ा है। इसके चलते अतिक्रमण की चपेट में आने के साथ ही इसकी दीवार भी लोगों ने गिरा दी है। ग्रामीणों की शिकायत पर शासन ने इसके जीर्णोद्धार के लिए 29 लाख रुपये की बजट राशि स्वीकृत की है।
रुपईडीहा कस्बे में स्थित स्वर्गधाम में कस्बा समेत आसपास के इलाकों से लोग अंतिम संंस्कार के लिए आते हैं। देखरेख के अभाव में स्वर्गधाम की दीवारें गिर गई हैं। यही नहीं स्वर्गधाम की लगभग 11 बीघा जमीन के काफी हिस्से पर अतिक्रमण कर दबंगों ने कब्जा कर खेती शुरू कर दी है। शासन की ओर से स्वर्गधाम के सौंदर्यीकरण के लिए 29 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
शासन की ओर से बजट जारी होने पर शुक्रवार को लेखपाल कांग्रेस त्रिपाठी, नगर पंचायत सुपरवाइजर सचिन पाठक व संदीप पांडेय ने मौके पर पहुंच कर भूमि की स्वर्गधाम भूमि की पैमाइश की। बताया कि जल्दी अभियान चला कर जमीन पर हुए अवैध कब्जों को भी हटाया जाएगा। भीमसेन मिश्रा, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, विजय मित्तल, बलराम मिश्रा आदि ने स्वर्गधाम में टिनशेड, पेयजल के लिए नल, शौचालय आदि के निर्माण की मांग भी की है।