फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Sudhir became village head in Naubasta, Neetu in Digitpurwa and Shravan in Mahsi.

Bahraich News: नौबस्ता में सुधीर, दिगितपुरवा में नीतू और महसी में श्रवण बने ग्राम प्रधान

Sat, 22 Feb 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 22 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Sudhir became village head in Naubasta, Neetu in Digitpurwa and Shravan in Mahsi.
 विशेश्वरगंज के दिगितपुरवा में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान को प्रमाण पत्र देते अधिकारी।
मिहींपुरवा/विशेश्वरगंज/महसी। विकास खंड मिहींपुरवा, विशेश्वरगंज व महसी में हुए ग्राम पंचायत प्रधान पद के उपचुनाव में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना का कार्य हुआ। नौबस्ता में पांच प्रत्याशी और दिगितपुरवा में तीन महिला प्रत्याशी आमने-सामने चुनाव लड़ रहे थे। करीब चार घंटे तक चले मतगणना कार्य के बाद मिहींपुरवा के नौबस्ता ग्राम पंचायत प्रधान पद के लिए सुधीर को 1,165 मत प्राप्त हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी रहे जयप्रकाश को 825 मत पर संतोष करना पड़ा। सुधीर 340 मतों से निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन

इसके साथ ही विशेश्वरगंज के दिगितपुरवा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर भी कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह मतगणना का कार्य संपन्न हुआ। इस दौरान नीतू देवी को 625 और मीनाक्षी को 454 मत प्राप्त हुए। रिटर्निंग ऑफिसर केके तिवारी ने नीतू देवी को 171 मतों से निर्वाचित घोषित किया। वहीं, विकास खंड महसी के नौतला ग्राम पांचायत में श्रवण कुमार वर्मा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। मतगणना के बाद रिटर्निंग अधिकारियों ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed