फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   students suffer the muddy day

नौनिहालों पर चिलचिलाती धूप का सितम

Wed, 27 Apr 2016 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Apr 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
students suffer the muddy day
बहराइच नगर में बुधवार को चिलचिलाती धूप में स्कूल से लौटते समय बच्चे परेशान दिखे। वे पानी पीते और पंखा झलते हुए घर पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच। तराई में सूरज की तपिश लोगों को बेहाल किए हुए है। बढ़ते तापमान के कारण जनजीवन प्रभावित है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। तेज धूप सबसे ज्यादा सितम बच्चों पर ढा रही है।
विज्ञापन

 
बैसाख में गर्मी का ये हाल है तो सप्ताह भर बाद जेठ लगने पर सूरज कितना झुलसाएगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। बुधवार सुबह भी चिलचिलाती धूप के साथ हुई। आठ बजे सूरज की चमकती किरणों से तापमान 30.8 डिग्री दर्ज हुआ।
विज्ञापन


जैसे-जैसे दिन बीतता गया, गर्मी भी बढ़ने लगी। दोपहर 12:30 बजे तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आर्द्रता 48 प्रतिशत होने के चलते गर्मी के बीच ही लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर छांव में ठिठक कर किसी ने धूप से बचने की कोशिश की तो चिपचिपाती गर्मी ने बेहाल किया। उस पर आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही गर्म पछुवा ने भी झुलसाया।

ज्यादातर लोग घरों में ही दुबके रहे जिसके कारण सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है। बच्चे स्कूल से घर तक पानी पीते हुए और पंखा झलते हुए पहुंच रहे हैं।


फसल अनुसंधान केंद्र के मौसम विभाग तकनीकी विशेषज्ञ डॉ. आरके श्रीवास्तव ने कहा कि प्रतिदिन तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज होने का पूर्वानुमान मिल रहा है। ऐेसे में गर्मी से निजात मिलने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि गर्म पछुवा लू का एहसास कराएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed