फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Students should study hard by removing impurities of writing

लेखन की अशुद्धियों को दूर कर मेहनत से पढ़ाई करें छात्र

Mon, 04 Nov 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Students should study hard by removing impurities of writing
बहराइच के बड़ीहाट में स्थित सीमा हायर सेकेंड्री स्कूल में पीसीएस जे में चयनित अभ्यर्थी सुलोचना ? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। शहर निवासी एक छात्रा का इसी वर्ष पीसीएस जे में चयन हुआ है। इस पर सोमवार को सीमा इंटर कॉलेज में छात्रा सुलोचना का सम्मान किया गया। इस दौरान सुलोचना ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि लेखन की अशुद्धियों को दूर कर छात्र मेहनत से पढ़ाई करें।
विज्ञापन

शहर के बड़ीहाट मोहल्ले में स्थित सीमा हायर सेकेंड्री स्कूल की छात्रा सुलोचना वर्मा का इस बार पीसीएस जे में नाम आया है। सुलोचना ने इंटर कॉलेज में कक्षा सात से इंटर तक पढ़ाई की है। इस पर सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें शिक्षकों ने सुलोचना को स्मृति चिन्ह व माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

सर्वप्रथम विद्यालय के संस्थापक सुनील कुमार श्रीवास्तव तथा प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार श्रीवास्तव ने सुलोचना के पिता योगेंद्र नाथ वर्मा तथा सुलोचना को माला पहनाई और मुंह मीठा कराया। छात्रों को संबोधित करते हुए सुलोचना ने कहा कि पढ़ने के लिए कोई स्कूल अच्छा या बुरा नहीं होता। बच्चों की लगन बहुत महत्वपूर्ण होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुलोचना ने कहा कि अपनी प्रारंभिक शिक्षा बहुत ध्यान से पूरी करनी चाहिए और लेखन की अशुद्धियों को दूर करके मेहनत से पढ़ाई पूरी करनी चाहिए। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। अंत में सुलोचना को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के योजना निदेशक मुकीम खान, शिक्षक-शिक्षिका व छात्र-छात्राएं मौजूद रहेे। संचालन विद्यालय इंचार्ज रितु श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed