फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   student tried to commit suicide fed up with harassment of principal In Bahraich his friends created ruckus

UP: प्राचार्य की प्रताड़ना से आजिज छात्र ने की सुसाइड की कोशिश, साथी कर रहे हंगामा; ABVP कार्यकर्ता भी पहुंचे

Fri, 12 Sep 2025 10:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Sep 2025 10:26 PM IST
सार

प्राचार्य की प्रताड़ना से आजिज आकर बीएससी नर्सिंग छात्र ने सुसाइड करने की कोशिश की। साथियों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर ABVP कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
student tried to commit suicide fed up with harassment of principal In Bahraich his friends created ruckus
हंगामा कर रहे छात्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के बहराइच में मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार देर शाम बीएससी नर्सिंग तृतीय सेमेस्टर के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। सहपाठियों ने मौके पर पहुंचकर उसे फंदे से उतार लिया। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। घटना के बाद गुस्साए छात्रों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


श्रावस्ती जिले के कटरा निवासी शिवम पांडे, मेडिकल कॉलेज में बीएसएसी नर्सिग तृतीय सेमेस्टर का छात्र है। साथी छात्रों का आरोप है कि शिवम की अपने साथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इस पर प्राचार्य स्मिता फिलिप्स ने उस पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया था। इससे वह काफी परेशान था। शुक्रवार को भी प्राचार्य ने उसे डांट-फटकार लगाई थी। इससे आहत होकर उसने फांसी लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन


छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने घटना की जानकारी प्राचार्य को दी तो उन्होंने मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। इससे छात्रों का गुस्सा और भड़क गया। गुस्साए छात्रों ने मेडिकल कॉलेज में शिवम को भर्ती कराने के बाद अस्पताल के सामने सड़क पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूचना पर उपजिलाधिकारी सदर पूजा चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मदन मोहन त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, आक्रोशित छात्र अब तक शांत नहीं हुए। मौके पर एबीवीपी के पदाधिकारी भी पहुंच गए हैं। वह भी छात्रों के आंदोलन में शामिल हो गए। शिवम का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है।


उपजिलाधिकारी ने कहा कि गुस्साए छात्रों को समझाने की कोशिश हो रही है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी।

छात्र शिवम के चाचा दीपक पांडेय ने बताया कि शिवम के साथियों से पता चला है कि क्लास में बाल खुजाने पर प्राचार्य ने पांच हजार फाइन लगा दिया। साथ ही 14 दिन के लिए सस्पेंड किया था। उन्होने कहा कि अन्य छात्र भी परेशान हैं। सभी ने इस मामले में कई बार शिकायत भी की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed