फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Stricter laws should be made to punish the wrongdoer

दुष्कर्मी को सजा दिलाने को बनाया जाए कठोर कानून

Tue, 03 Dec 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Stricter laws should be made to punish the wrongdoer
रुपईडीहा में मंगलवार को हैदराबाद की चिकित्सक की दुघ्कर्म के बाद हत्या के विरोध में रैली निकालते ? - फोटो : BAHRAICH
रुपईडीहा (बहराइच)। हैदराबाद में महिला चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद जलाकर की गई हत्या के विरोध में मंगलवार को असेंबली ऑफ गॉड चर्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। इस दौरान उन्हाेंने कड़ी सजा दिलाने के लिए कानून में बदलाव की मांग की। साथ ही बालिकाओं की सुरक्षा के लिए आवाज बुलंद की। छात्र-छात्राओं ने जागरूकता लिखे महिला सुरक्षित देश सुरक्षित स्लोगन से सरकार को घेरा।
विज्ञापन

रुपईडीहा में स्थित असेंबली ऑफ गॉर्ड चर्च स्कूल के छात्र-छात्राएं जागरूकता स्लोगन लिखी तख्तियों के साथ सड़क पर आ गए। उन्होंने हैदराबाद में महिला चिकित्सक के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म व जिंदा जलाए जाने के विरोध में रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने दुष्कर्म के मामले में सरकार से कठोर कानून बनाने की मांग की।
विज्ञापन

रैली में शामिल छात्रों ने कहा कि कानून में लचरता होने के कारण दुष्कर्मी सजा से बाहर हो जाते हैं, इससे दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। जागरूकता लिखे स्लोगन गाय के लिए गो रक्षक, महिला के लिए कौन रक्षक। वी वांट जस्टिस, द गर्ल इस नॉट ऐन ऑब्जेक्ट, गर्ल्स शुड बी ट्रीटेड इन हुमन बीइंग फर्स्ट, महिला सुरक्षित देश सुरक्षित, महिला सशक्तिकरण पर सरकार के ध्यान देने की बात पर चोट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली के बाद प्रधानाचार्य जेनिफर रैंबल ने अपने संबोधन में कहा कि यदि कठोर कानून न बनाया गया तो इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति हो सकती है। इसे रोकने के लिए आईपीसी व सीआरपीसी की धाराओं में संशोधन करना पड़ेगा और कठोर कानून बनाना पड़ेगा। रैली विद्यालय से रुपईडीहा के नेशनल हाईवे होते हुए स्टेशन रोड, बजाजा मार्केट, चकिया रोड होते हुए पुन: विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर तृप्ता दास, इंदर घरती, संजीव भारती, प्रेक्षा श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, सुधीर शुक्ला, राम त्रिवेदी, एंड्रियास मशीह, रीता श्रीवास्तव, अनामिका, विक्रम श्रेष्ठ, पवन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed