{"_id":"5d1650b88ebc3e3ce43f7172","slug":"stolen-the-article-and-cash-of-10-lack-bahraich-news-lko467791345","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना व्यापारी के घर से 10 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना व्यापारी के घर से 10 लाख की चोरी
विज्ञापन
पयागपुर/बहराइच। पिपरा कमाल गांव निवासी किराना व्यापारी के घर में रात में घुसे चोरों ने छह लाख की नकदी समेत 10 लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर रामगांव क्षेत्र में गुरुवार रात चोरों ने दो दुकानों का ताला काटकर लगभग डेढ़ लाख का माल उड़ा लिया।
पयागपुर थाना अंतर्गत ग्राम पिपरा कमाल निवासी किराना व्यापारी शिव मणि ने थाने पर दी गयी तहरीर में कहा है कि रात में वह घर में सो रहे थे तभी दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर छह लाख रुपये की नकदी और तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोर घर का अन्य कीमती सामान भी उठा ले गए। प्रभारी निरीक्षक आरके सरोज ने बताया कि जांच की जा रही है। केस दर्ज कर कार्रवाई करेंगे।
उधर, रामगांव थाना अंतर्गत रामगांव निवासी अजीज की सराफा की दुकान रामगांव बाजार में चौराहे पर है। प्रतिदिन की तरह अजीज दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह दुकान का शटर कटा मिला। अजीज ने बताया कि चोरों ने दुकान में घुसकर तिजोरी को तोड़ने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए लेकिन काउंटर में रखे सोने-चांदी के 90 हजार से अधिक के जेवरात समेट ले गए।
विज्ञापन
उधर कुछ दूरी पर स्थित मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर चोरों ने 1200 की नकदी व कीमती दवाइयां पार की। चोरों ने एक गुमटी का भी ताला तोड़ा लेकिन गुमटी में कोई कीमती सामान नहीं था।