फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Statue of sacrificial kar sevaks installed in Ram temple premises

बलिदान कारसेवकों की राम मंदिर परिसर में लगे प्रतिमा

Wed, 01 Dec 2021 11:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:49 AM IST
विज्ञापन
Statue of sacrificial kar sevaks installed in Ram temple premises
बहराइच के सिद्धनाथ मंदिर में मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता करते अंर्तराष्ट्रीय हिंदू परिषद व र - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया मंगलवार को बहराइच पहुंचे। उन्होंने यहां आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान कई जगह पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया शहर के प्रसिद्ध सिद्धनाथ मंदिर में पहुंचे। भगवान शिव का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मीडिया से रूबरू होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि प्रारंभ से लेकर राममंदिर निर्माण तक लड़ने का भगवान राम ने हमें मौका दिया। यह मौका सबको नहीं मिलता है। मेरा मानना है कि चार लोगों का नेतृत्व नहीं होता तो मंदिर नहीं बनता। मंदिर बनने का श्रेय तो सभी सौ करोड़ हिंदुओं और भारतीयों को है। लेकिन अशोक सिंघल, महंत अवैद्यनाथ, रामचंद्र परमहंस व बाला साहेब ठाकरे मंदिर निर्माण आंदोलन में इनका योगदान अतुलनीय है। इन सभी को भारत रत्न दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनाने के लिए लाखों कारसेवक आगे आए। उनमें से कुछ बलिदान हो गये।
विज्ञापन

राममंदिर के प्रांगण में सबसे पहले बलिदान हुए कारसेवकों की मूरत खड़ी करनी चाहिए, ताकि भगवान राम का दर्शन करने से पहले लोग बलिदान हुए रामभक्तों का दर्शन करें। उन्होंने कहा कि सभी मौलाना भाजपा की मार्केटिंग का काम कर रहे हैं। हिंदू समाज बहके नहीं, बल्कि एकता बनाकर रखे। हिंदुओं की रक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भी हिंदू समाज दबकर जीवन जी रहा है। ऐसे में समाज को एकजुट होकर देश विरोधी तत्वों से निपटना होगा। अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार हिंदू समाज को आगे बढ़ाने में साथ दे। इस मौके पर महामंडलेश्वर रविगिरी समेत कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रमों में हुए शामिल
अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया नानपारा के बरवलिया गांव निवासी ऋषभ त्रिपाठी के यहां आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। उसके बाद वह बाबागंज निवासी पंकज मिश्रा के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर जिले के कोने-कोने पर पुलिस बल तैनात रहा। शहर के सिद्धनाथ मंदिर से लेकर रुपईडीहा तक आयोजित कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed