{"_id":"6945a851956ffd81a10ba583","slug":"state-level-badminton-tournament-started-bahraich-news-c-98-1-slko1009-141512-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ आगाज
Sat, 20 Dec 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम में प्रतियोगिता के उद्घाटन के दौरान बैडमिंटन खेलते सीडीओ। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। डिस्ट्रिक्ट ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में द्वितीय स्वर्गीय मदन लाल अग्रवाल स्मारक राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी रवि गिरी महाराज ने किया। इसके पश्चात मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चंद्र, एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह, सीआरओ देवेंद्र पाल सिंह और सदर विधायक प्रतिनिधि अशोक जायसवाल ने एक शो मैच खेलकर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की।
स्वामी रवि गिरी महाराज ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि ये हमें अनुशासन, धैर्य और आत्मविश्वास भी सिखाते हैं। मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चंद्र ने छोटे शहरों की उभरती प्रतिभाओं की सराहना करते हुए कहा कि यदि इन खिलाड़ियों को उचित मंच प्रदान किया जाए, तो वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना सकते हैं। वहीं, एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह ने खेलों के माध्यम से विकसित होने वाली टीम भावना और नेतृत्व क्षमता के महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रतियोगिता के पहले दिन प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों के बीच तीन दर्जन से अधिक मुकाबले खेले गए। अंडर-15 बालक वर्ग में लखनऊ के आयुष पांडे, अमान खान, आदित्य प्रताप सिंह और दिव्यांश कनौजिया ने शानदार जीत दर्ज की। अंडर-19 वर्ग में अयोध्या के अभिनव गुप्ता, बलरामपुर के आर्यन चौरसिया और लखनऊ के आयुष्मान विजयी रहे।
विज्ञापन
बालिका अंडर-15 वर्ग में लखनऊ की अमिषी मिश्र और गोरखपुर की रिधिमा यादव ने अपने-अपने मुकाबले जीते। कार्यक्रम का संचालन ओलंपिक संघ के राधेश्याम गुप्ता ने किया। इस दौरान विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।