फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SSB jawans' leave cancelled, India-Nepal border on high alert

Bahraich News: एसएसबी जवानों की छुट्टियां रद्द, हाई अलर्ट पर भारत-नेपाल सीमा

Fri, 09 May 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 09 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
SSB jawans' leave cancelled, India-Nepal border on high alert
रुपईडीहा बॉर्डर पर आने-जाने वाले लोगों की चेकिंग करते एसएसबी के जवान।
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ी तनातनी को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा अलर्ट मोड पर है। एसएसबी जवानों की सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और भारत-नेपाल सीमा से गुजरने वाले हर नागरिक की सघन तलाशी ली जा रही है। सीसीटीवी कैमरों से सभी चौकियों के आसपास 24 घंटे मॉनिटरिंग हो रही है और डॉग स्क्वॉड से गुजरने वाले वाहनों में मौजूद सामानों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


युद्ध जैसे हालातों के बीच नेपाल के रास्ते पाकिस्तान द्वारा घुसपैठ व आतंकी हमला करवाने की संभावना को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा अलर्ट मोड पर है। एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीमें सघन चेकिंग अभियान के साथ-साथ नेपाल सीमा पर पेट्रोलिंग कर रही है। सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने बताया कि रुपईडीहा सीमा मुख्यालय सहित सभी सीमा चौकियों पर सुरक्षा का दायरा बढ़ा दिया गया है। सभी एसएसबी जवानों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है और घर गए जवानों ड्यूटी पर बुला लिया गया है।
विज्ञापन


प्रपत्रों की हो रही जांच
कमांडेंट गंगासिंह उदावत ने बताया कि सीमा से गुजरने वाले हर नागरिक के पहचान पत्र, वाहन के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस समेत सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। वहीं उनके साथ मौजूद सामान, बैग आदि को स्कैनर से जांचा जा रहा है। विस्फोटक पदार्थों की जांच के लिए डॉग स्क्वॉड की सहायता ली जा रही है। हर संदिग्ध गतिविधि पर सख्त नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed