{"_id":"60392a3e8ebc3ee93213b364","slug":"ssb-arrested-human-smuggler-rescued-teenager-bahraich-news-lko566920438","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी ने मानव तस्कर को दबोचा, किशोर को छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी ने मानव तस्कर को दबोचा, किशोर को छुड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूपईडीहा (बहराइच)। नौकरी दिलाने के बहाने किशोर को नेपाल से दिल्ली बेचने ले जा रहे मानव तस्कर को एसएसबी ने मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया। मानव तस्कर की चंगुल से किशोर को छुड़ाकर शांति पुनर्स्थापना गृह नेपाल भेज दिया गया, जबकि कार्रवाई के लिए पकड़े गए मानव तस्कर को नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
एसएसबी 42वीं वाहिनी की सीमा चौकी रूपईडीहा के कमांडर निरीक्षक रमेश कुमार ग्वाला को मुखबिर से सूचना मिली कि नौकरी दिलाने के बहाने एक किशोर को मानव तस्कर बेचने के लिए सीमा पार करने की फिराक में है। सूचना पर कमांडर निरीक्षक ने जवानों के साथ गश्त करनी शुरू कर दी। तभी नेपाल की ओर से नेपाली युवक अपने साथ एक किशोर को लेकर आ रहा था।
सूचना के आधार पर युवक को रोककर पूछताछ की गई तो मामला मानव तस्करी का सामने आया। पूछताछ में आरोपी की पहचान बांका जिला के सोनपर वार्ड संख्या 07 निवासी राम कृष्ण चौधरी के रूप में हुई। मानव तस्कर के चंगुल से किशोर को छुड़वाकर शांति पुनर्स्थापना गृह नेपाल भेजवाया गया। पकड़े गए मानव तस्कर पर कार्रवाई के लिए नेपाल पुलिस को साैंपा गया है।