{"_id":"588f86cf4f1c1b3c3de813d7","slug":"speeding-tractor-crushed-the-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बच्चे को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बच्चे को कुचला
अमर उजाला/श्रावस्ती
Updated Tue, 31 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के वर्गीवर्गा गांव के पास सोमवार की शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर से कुचलकर एक बच्चे की मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने डायल 100 वाहन पर पथराव किया, जिसमें वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीण दुर्घटना करने वाले वाहन चालक को गिरफ्तार न करने से आक्रोशित थे।
चहलवा गांव की ओर से छोटकऊ पुत्र कन्हईलाल ट्रैक्टर से भिनगा की ओर आ रहा था। जब वह वर्गावर्गी गांव के पास पहुंचा, तभी सड़क किनारे खेल रहे इरशाद अहमद (3) पुत्र इस्लाम ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जिससे कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी डायल 100 को दी। मौके पर पहुंचे डायल 100 कर्मियों ने चालक की गिरफ्तारी को लेकर आनाकानी की, जिससे नाराज ग्रामीणों ने डायल 100 वाहन पर पथराव कर दिया। इसमें वाहन का शीशा टूट गया।
विज्ञापन
वहीं कुछ देर बाद पुलिस ट्रैक्टर चालक को वाहन के साथ कोतवाली भिनगा ले आई। इस्लाम की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडे ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच कराई जा रही है।