फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   special children won 12 medals

ओलंपिक में स्पेशल बच्चों ने झटके 12 मेडल

Tue, 24 Nov 2015 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Tue, 24 Nov 2015 09:30 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। लखनऊ में हुए राज्य स्तरीय स्पेशल ओलंपिक गेम्स में जिले के बाबा सुंदिर सिंह मूक बधिर स्कूल के स्पेशल बच्चों ने गोल्ड, सिल्वर और कांस्य के 12 मेडल अर्जित कर इतिहास रच दिया है। मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन में प्रतिभाशाली इन बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए उनका सम्मान किया है।
विज्ञापन


सरस्वती एजुकेशनल फाउंडेशन की ओर से स्पेशल ओलंपिक भारत व हौसला के तत्वाधान में लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में राज्य स्तरीय स्पेशल गेम्स-2015 प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन


इसमें लखनऊ के 15 विद्यालय, कानपुर व बहराइच स्थित बाबा सुंदर सिंह मूक बधिर विद्यालय के आठ बच्चों ने शिक्षिका मीना सिन्हा, शबाना बेगम व गीता श्रीवास्तव के नेतृत्व में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों ने बाउची, 50 मीटर दौड़ व सॉफ्ट बॉल थ्रो आदि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 12 मेडल प्राप्त किए। हिना को एक गोल्ड व एक कांस्य, रितेश शुक्ला ने एक गोल्ड व एक कांस्य, सम्यक जैन ने दो गोल्ड, प्रांशु गुप्ता ने दो सिल्वर, अमिताशा सिन्हा ने एक सिल्वर, गरिमा ने एक सिल्वर, शहाब ने एक सिल्वर, अमरजीत ने कांस्य मेडल हासिल किया।

प्रधानाचार्या डॉ. बलमीत कौर ने कहा कि इन स्पेशल बच्चों में असीमित प्रतिभाएं हैं। सीमित संसाधनों में बेहतरीन प्रदर्शन बहराइच के लिए गौरव का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed