फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SP workers demonstrated onion garland

सपा कार्यकर्ताओं ने प्याज की माला पहन किया प्रदर्शन

Thu, 12 Dec 2019 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
SP workers demonstrated onion garland
बहराइच में केडीसी चौराहे पर वित्तमंत्री का पुतला फूंकते सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पूर्व विधायक की अगुवाई में अनोखा प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने गले में प्याज की माला पहनकर जुलूस निकाला। इसके बाद बढ़ती महंगाई के लिए वित्त मंत्री को जिम्मेदार बताते हुए उनका पुतला फूंका।
विज्ञापन

समाजवादी छात्रसभा, लोहिया वाहिनी और यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता पूर्व विधायक रामतेज यादव की अगुवाई में बंजारीमोड़ पर एकत्रित हुए। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने यहां से जुलूस निकाला। सभी कार्यकर्ता और पूर्व विधायक गले में प्याज की माला पहने हुए थे। वे जुलूस निकालकर किसान डिग्री कॉलेज चौराहे पर पहुंचे। यहां वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का पुतला फूंका।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व विधायक रामतेज यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। महंगाई से आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। पूर्व विधायक केके ओझा ने कहा कि सरकार केवल नाम बदलने में लगी हुई है। किसान, नौ जवान सभी इस सरकार में परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा को छात्रसभा जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव, लोहिया वाहिनी के प्रदीप वर्मा, यूथ ब्रिगेड के अजीत सिंह, पिछड़ा वर्ग के अशोक लोधी और महिला नेता निशा शर्मा ने संबोधित किया। इस मौके पर प्रबुद्ध सभा के हर्षित त्रिपाठी, चौधरी वीरेंद्र वाल्मीकि, विशाल पाठक, अर्चित यादव, देवेंद्र पाल, शिवम शुक्ला, बलबीर वर्मा, बाबू खान, मोबीन, शमीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed