फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SP workers closed shops by demonstrating

सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर बंद कराईं दुकानें

Tue, 08 Dec 2020 09:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
SP workers closed shops by demonstrating
बहराइच में मंगलवार को किसान आंदोलन के समर्थन में अपने आवास से निकल रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। कृषि कानून के खिलाफ मंगलवार को किसान संगठनों के आह्वान पर सपाइयों ने शहर के घंटाघर पर प्रदर्शन किया। इसी बीच सपाई दुकानें बंद कराने लगे। तभी पुलिस ने प्रदर्शनकारी सपाइयों को अपने घेरे में लेकर गिरफ्तार कर लिया। काफी देर तक दुकानें बंद रहीं। सपाइयों की गिरफ्तारी के बाद पुन: दुकानें खुल गईं।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के खिलाफ देश के किसान संगठनों ने मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया था। किसानों के आंदोलन को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समर्थन देने की घोषणा करते हुये पार्टी कार्यकर्ताओं से बंद को पूरी तरह सफल बनाने का आह्वान किया था। इसके तहत सुबह सपा कार्यकर्ता शहर के काजीपुरा स्थित पूर्व काबीना मंत्री व मटेरा विधायक यासर शाह के आवास पर एकत्रित होने लगे। इसके बाद कार्यकर्ता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव की अगुवाई में जुलूस निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुये पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़कर सड़क पर उतर आए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दुकानों को बंद कराना शुरू कर दिया। सपा के प्रदर्शन को देखते हुए दुकानदारों ने दुकानों को बंद कर दिया। जुलूस घंटाघर चौराहे पहुंचने के बाद यहां मौजूद पुलिस बल ने सपाइयों को बलपूर्वक रोक लिया। इस दौरान पुलिस व सपाइयों के बीच धक्कामुक्की व नोकझोंक शुरू हो गई। हालांकि पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सभी सपा नेताओं को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया। सपाइयों की गिरफ्तारी के बाद दुकानें खुल गईं। बाजार में बंद का कोई असर नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन

इन सपा नेताओं की हुई गिरफ्तारी
सपा के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफरउल्ला खां बंटी, छात्रसभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नंदेश्वरनंद यादव, मुलायम यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अजितेश पांडेय मनी, शाश्वत जोशी, यशपाल सिंह, मोहम्मद अली, राजे मिर्जा, अफसाल शानू, मेराज हाशमी, मोहम्मद तारिक खां, फैज सिद्दीकी, मेराज खान, जिला पंचायत सदस्य रामजी यादव, आबाद खां, मोहम्मद आमिर, कुंदन रावत, नदीमुलहक तन्नू, राकेश टेकड़ीवाल, डॉ. अनवारुल हक, नईम खां, धनीराम यादव को घंटाघर पर गिरफ्तार कर लिया। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने इन सभी से निजी मुचलका लेकर रिहा कर दिया। सपाइयों की गिरफ्तारी के दौरान अफरातफरी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस भवन भी पुलिस छावनी में रहा तब्दील
कृषि कानून के विरोध में कांग्रेसियों की ओर से किसान आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा के बाद सुबह जैसे ही कांग्रेस नेताओं का हुजूम कांग्रेस भवन पहुंचना शुरू हुआ। इसी दौरान दरगाह एसओ मुधुपनाथ मिश्रा की अगुवाई में पुलिस बल ने कांग्रेस भवन पहुंचकर बैरिकेडिंग लगाकर घेर लिया। इस दौरान आक्रोशित कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर पुलिस प्रशासन के दम पर आंदोलन को दबाने का आरोप लगाते हुये सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर जिला प्रवक्ता शेख जकरिया शेखू, महिला जिलाध्यक्ष मनुदेवी, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह, मुकुंदजी शुक्ला, जिला महासचिव हाजी महफूज अहमद, डॉ. एएम सिद्दीकी, अमरनाथ शुक्ला, कुंवर साहब श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

पूरे दिन घंटाघर चौराहे पर मुस्तैद रहे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी
राजनीतिक पार्टियों की ओर से किसानों के आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा के बाद मंगलवार को भारत बंद के दौरान घंटाघर चौक पुलिस छावनी में तब्दील रहा। इस दौरान एसपी नगर ज्ञानंजय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट जयप्रकाश व सीआरओ प्रदीप यादव ने राजनीतिक दलों के प्रदर्शन पर सुबह से ही घंटाघर चौराहे पर पहुंचकर पैनी नजर बनाए रखी। पूरे दिन अधिकारियों ने घंटाघर पर घेरा डालकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed