फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   SP and Suheldev party bought nomination papers

सपा व सुहेलदेव पार्टी ने खरीदे नामांकन पत्र

Thu, 26 Sep 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
SP and Suheldev party bought nomination papers
कलेक्ट्रेट स्थित सीआरओ कोर्ट पर नामांकन के दौरान मौजूद रिटर्निंग आफिसर व अन्य। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। बलहा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। लेकिन चार दिन बाद भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र नहीं दाखिल किया है। हालांकि गुरुवार को सपा और सुहेलदेव समाज पार्टी के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। शुक्रवार को कई प्रत्याशियों के नामांकन करने की संभावना जतायी जा रही है।
विज्ञापन

बलहा उपचुनाव के लिए नामांकन का सिलसिला 23 सितंबर से शुरू हो चुका है, लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी अभी तक किसी भी राजनीतिक दल के प्रत्याशी ने अपने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। कोई निर्दल प्रत्याशी भी नामांकन जमा करने नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

गुरुवार को पूरे दिन रिटर्निंग ऑफिसर कीर्तिप्रकाश भारती व अन्य अधिकारी नामांकन स्थल पर प्रत्याशियों का इंतजार करते रहे, मगर कोई भी प्रत्याशी नामांकन करने नहीं पहुंचा। कुछ प्रत्याशियों के समर्थकों ने नामांकन स्थल पहुंचकर नामांकन पत्र के बारे में जानकारी जरूर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिटर्निंग अफसर ने बताया कि गुरुवार को समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव समाज पार्टी के प्रत्याशियों की ओर से नामांकन पत्र खरीदे गए। शुक्रवार को कई प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जमा करने की संभावना जतायी जा रही है। गौरतलब है कि अभी तक भाजपा ने अपना प्रत्याशी नहीं घोषित किया है। नामांकन को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed