{"_id":"61db16b3c152a66e204bc703","slug":"some-have-camped-in-lucknow-and-some-in-delhi-bahraich-news-lko612745670","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ लखनऊ तो कुछ ने दिल्ली में जमाया डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ लखनऊ तो कुछ ने दिल्ली में जमाया डेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की तिथियों की घोषणा करते ही टिकट की प्रत्याशा में चुनावी मैदान में उतरने वाले सभी दावेदारों ने जिला छोड़ दिया है। अपने-अपने टिकट के जुगाड़ में दावेदारों ने राजधानी में डेरा जमा दिया है। सभी दावेदारों की लोकेशन राजधानी स्थिति पार्टी मुख्यालयों के इर्दगिर्द ही पाई जा रही है, जबकि कुछ ने तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डेरा डाल दिया है। बताया जा रहा है कि अब यह दावेदार टिकट मिलने अथवा न मिलने की स्पष्ट सूचना पर ही जनता से रूबरू होंगे।
अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने की तैयारी करने वाले कई नेता शनिवार की देर शाम ही लखनऊ निकल गए। एक-आध जो बचे थे वह रविवार की सुबह-सुबह निकल लिए। पूरा जिला नेता विहीन हो गया है। रविवार को न कोई राजनीतिक कार्यक्रम हुआ, न प्रेस कांफ्रेंस, न घेराव, न धरना-प्रदर्शन हुआ। समर्थकों ने अपने-अपने नेताओं को फोन किया तो लोकेशन लखनऊ की मिली।
भाजपा से टिकट के दावेदारों की लोकेशन निरालानगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से प्रदेश कार्यालय के आसपास मिली तो सपा के टिकट मांगने वालों की लोकेशन विक्रमादित्य मार्ग पर मिली। बिना किसी महत्वपूर्ण पद वाले विधायकी के दावेदार तो पहुंचे ही हैं, ज्यादातर जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भी लखनऊ में डेरा जमाए हुए हैं। यही नहीं जिला संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, वर्तमान विधायक और पूर्व विधायक भी पहुंच चुके हैं। कोई पार्टी अध्यक्ष के संपर्क में है तो कोई कैबिनेट मंत्री के संपर्क में। कई तो आरएसएस कार्यालय भारती भवन में तैनात उच्च पदस्थ नेताओं के संपर्क में है। कुछ सूरमा ऐसे हैं जो दिल्ली पहुंच गए हैं। कहां से टिकट की सेटिंग कर रहें है यह किसी को नहीं पता।
विज्ञापन
यही नहीं समाजवादी पार्टी से टिकट के दावेदारों की भी सेटिंग अलहदा है। कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष तो कोई प्रदेश अध्यक्ष के माध्यम से टिकट पाने की फिराक में हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के जाति समीकरण अवगत कराने में नहीं चूक रहे हैं। जिनकी दाल सीधे नहीं गल रही व वाया मुलायम सिंह और शिवपाल सिंह यादव का चैनल का प्रयोग कर रहे हैं। अब कब टिकट मिलेगा कब दावेदार टिकट लेकर लौटेंगे, किसी को नहीं पता।