{"_id":"6807e2f0ff696c84c90d76e4","slug":"smuggler-taking-chicks-to-nepal-arrested-bahraich-news-c-98-1-slko1011-129403-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: चूजों को नेपाल ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: चूजों को नेपाल ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार
Wed, 23 Apr 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार सुबह नेपाल पुलिस ने रुपईडीहा के एक युवक को चूजों की तस्करी करते गिरफ्तार किया। बरामद चूजों की कीमत दो लाख रुपये बताई जा रही है।
नेपाल पुलिस प्रवक्ता व डीएसपी दीपक पातली ने बताया कि बर्ड फ्लू की आशंका के चलते नेपाल में पंखीजन्य जीवों के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध है। इसके बावजूद भारत-नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठाकर इसकी तस्करी की जा रही है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को तस्करी रोकने के लिए गश्त की जा रही थी। इस दौरान वार्ड नंबर 23 भज्जीपुरवा से रुपईडीहा निवासी सलमान को 20 कार्टून ब्रायलर चूजों के साथ पकड़ा गया। सलमान चूजों की तस्करी कर नेपाल ले जा रहा था। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वहीं चूजों को नेपालगंज स्थित पशु क्वॉरेंटाइन विभाग को सौंप दिया है।