फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Smack worth 1.75 crore recovered, smuggler arrested

1.75 करोड़ की स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Sun, 08 Aug 2021 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Smack worth 1.75 crore recovered, smuggler arrested
रुपईडीहा (बहराइच)। एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम को तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है। संयुक्त टीम ने रविवार को गश्त के दौरान स्मैक की खेप बरामद की है। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। बरामद स्मैक की अंतरररष्ट्रीय कीमत करोड़ो में आकी गई है।
विज्ञापन

रुपईडीहा थानाध्यक्ष अभय सिंह मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। अभियान के तहत रुपईडीहा थानाध्यक्ष व एसएसबी के एएसआई सिकंदर सिंह दलबल के साथ गश्त कर रहे थे। गश्त करते हुए टीम घासियारन मोहल्ला के पास पहुंची तो देखा कि सामने से एक संदिग्ध युवक आ रहा था। टीम को देखकर वह भागने लगा। इस पर टीम ने दौड़ाकर घेराबंदी करते हुए उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान युवक के पास से 175 ग्राम स्मैक बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में तस्कर की पहचान ताज बाबू निवासी घासियारन मोहल्ला के रूप में हुई है। तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत एक करोड़ 75 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed