{"_id":"6a8350e29f9f3d37ad05ccce","slug":"six-pilgrims-and-two-others-injured-in-road-accidents-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-155244-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क हादसों में छह श्रद्धालु व दो अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क हादसों में छह श्रद्धालु व दो अन्य घायल
विज्ञापन
सड़क हादसों में घायल श्रद्धालु।
मिहींपुरवा। क्षेत्र में सोमवार को दो सड़क हादसों में दंपती सहित आठ लोग घायल हो गए। इनमें से तीन को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अधिकांश घायल बूढ़ेश्वरनाथ मंदिर से जल चढ़ाकर लौट रहे श्रद्धालु थे। अन्य घायलों का उपचार सीएचसी मोतीपुर में चल रहा है।
पहला हादसा रायबोझा चौराहे के पास हुआ। गंगापुर मंडी निवासी सुंदरलाल (35) और इमरान (26) पिकअप से सब्जी लेकर नानपारा जा रहे थे। तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इसी दौरान बूढ़ेश्वरनाथ मंदिर से लौट रहे अगैया निवासी शिवम (30) की बाइक पिकअप से टकरा गई। इस हादसे में शिवम, उनकी पत्नी सुषमा (28), सुंदरलाल और इमरान घायल हुए। इन्हें एंबुलेंस से सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया गया। वहां से शिवम, सुषमा और सुंदरलाल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
दूसरे हादसे में चंदनपुरवा रतहिया निवासी शांति देवी (35), पूनम (25), ननकई (25) और किरन (12) घायल हुईं। ये सभी बूढ़ेश्वरनाथ मंदिर में जल चढ़ाकर ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। बनधुसरी के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ग्रामीणों ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया, जहां सभी का उपचार चल रहा है।