फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Six inter-state crooks arrested in encounter

मुठभेड़ में छह अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार

Wed, 03 Jun 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Six inter-state crooks arrested in encounter
बहराइच। रेहुआ मंसूर के निकट आम के बाग के पास पुलिस टीम और अंतरजनपदीय बदमाशों के गिरोह के बीच बुधवार की तड़के मुठभेड़ हो गई। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग के जवाब में फायरिंग करते हुए पुलिस टीम ने पांच बदमाशों व एक सर्राफा व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चोरी के 6.50 लाख रुपये के जेवरात व 2.30 लाख की नगदी बरामद हुई है। बदमाशों के पास से दो बाइक, तमंचा, कारतूस, खोखा और चाकू भी मिला है। बदमाशों ने चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

हरदी थाने के प्रभारी निरीक्षक रामप्रकाश यादव बुधवार की सुबह दल-बल के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान रमपुरवा रोड पर बाजपेईपुरवा गांव के निकट एक गिरोह से आमना-सामना हुआ। इसकी सूचना मिलने पर तत्काल एसओजी प्रभारी मधुपनाथ मिश्रा, मोतीपुर के जेएन शुक्ला व खैरीघाट के पंकज सिंह भी पहुंच गए। इसके बाद गिरोह रेहुआ मंसूर जाने वाले रोड पर इमामगंज शाखा नहर की ओर जाने लगा।
विज्ञापन

पीछा कर रही पुलिस टीम पर बदमाशों ने विनोद बाजपेई के आम के बाग के निकट फायरिंग झोंक दी। तीन राउंड फायरिंग के बाद मोर्चा संभालते हुए पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग शुरू की। घेराबंदी के दौरान पुलिस ने खैरीघाट के अरनवा टिकुरी निवासी कुंवारे चौहान, विनोद चौहान, इंदल चौहान, संभारी चौहान और लखीमपुर के ईसा नगर बंशी बेली निवासी छैल बिहारी चौहान को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों के पास से दो तमंचे, तीन खोखा, दो बाइक, दो कारतूस और तीन चाकू बरामद हुए। इनके कब्जे से 6.50 लाख के चोरी के जेवरात और 2.30 लाख की नगदी भी बरामद हुई।

एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि बदमाशों की सूचना पर चोरी का मॉल खरीदने वाले सर्राफा व्यवसायी खैरीघाट के रामपुर धोबियाहार निवासी धर्मेंद्र सोनी को भी गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों द्वारा हरदी और रानीपुर थाना क्षेत्र में चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की गई है। इनके खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी आदि के कई मुकदमे भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed