फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Sisters put a comment of happiness on the forehead of brothers

भाइयों के माथे पर बहनों ने लगाया खुशहाली का टीका

Sat, 06 Nov 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sisters put a comment of happiness on the forehead of brothers
नानपारा क्षेत्र में भैयादूज की पूजा करतीं महिलाएं। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। भाई-बहन के अटूट प्रेम व स्नेह का प्रतीक भैयादूज उमंग व उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने घरों में रंगोली बनाकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। भाई के माथे पर खुशहाली का टीका लगाकर लंबी आयु की कामना की और मिठाई खिलाई। भाइयों ने बहनों को उपहार के साथ रक्षा करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक शुक्ल द्वितीया को यमुना ने यमदेव को अपने घर पर सत्कारपूर्वक भोजन कराया था। इससे उस दिन नारकीय जीवों को यातना से छुटकारा मिला और वह लुप्त हो गए। पाप मुक्त होकर वे सभी सांसारिक बंधनों से मुक्त हुए और सभी ने उत्सव मनाया। जो यमलोक को सुख पहुंचाने वाला था। इसी से यह तिथि तीनों लोकों में यम द्वितीया के नाम से जानी जाती है और यह त्योहार मनाया जाता है। भैयादूज पर्व पर शनिवार को बहनें सुबह से ही काफी उत्साहित दिखीं। घरों में सुबह से ही युवतियां व महिलाओं ने पूजा-अर्चना की तैयारी में जुटी रहीं। शुभ मुहूर्त में भाइयों के माथे पर टीका लगाया और लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। (संवाद)
विज्ञापन

100 बच्चियों को बनाया बहन
सपा नेता प्रमोद सिंह जादौन ने अनोखे अंदाज में भैया दूज पर्व को मनाया। कैसरगंज में 100 बच्चियों को अपनी बहन बनाया और उनके साथ ही भैयादूज पर्व को मनाया। सपा नेता ने कहा कि मेरे घर में तीन पीढ़ियों से बेटियों का जन्म नहीं हुआ है। ऐसे में गांव की बच्चियों को बहन मानकर अपनी खुद की बहन के न होने का अहसास नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल सीमा पर भी मनाया गया त्योहार
रूपईडीहा बॉर्डर के बाद से नेपाल शुरू होता है। नेपाल में भी भैयादूज का पर्व मनाया गया। बहनों ने भाई के माथे पर टीका लगाकर उनके लंबी आयु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार दिया। त्योहार को लेकर सीमा पर चौकसी बरती गई।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही धूम
भैया दूज का पर्व शहर के साथ ग्रामीण अंचलों में रही। ग्रामीण क्षेत्र के रिसिया, नानपारा, बाबागंज, रूपईडीहा, नवाबगंज, मटेरा, हरदी, खैरीघाट, बिछिया, जरवलरोड, कैसरगंज, पयागपुर, विशेश्वरगंज, हुजुरपुर समेत अन्य जगहों पर धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed