{"_id":"602ea2888ebc3ee93c6a50d5","slug":"sister-dies-in-accident-brother-serious-bahraich-news-lko5655276148","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बहन की मौत, भाई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बहन की मौत, भाई गंभीर
विज्ञापन
बहराइच। लखनऊ-बहराइच हाईवे के देवलखा चौराहे पर बाइक सवार भाई-बहन को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बहन की मौत हो गई, जबकि भाई की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही हादसा करने वाले वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के तौकलपुर गांव निवासी प्रदीप बुधवार को अपनी बहन को लेने फखरपुर गए थे। देर शाम वह अपनी बहन लक्ष्मी (25) पत्नी प्रकाश को लेकर अपने घर लौट रहे थे। तभी बहराइच-लखनऊ हाईवे के देवलखा चौराहे पर पिकअप ने पीछे से बाइक में ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर कैसरगंज कोतवाल संजय गुप्ता दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान लक्ष्मी की मौत हो गई, जबकि प्रदीप की हालत गंभीर बताई जा रही है। कोतवाल ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।