फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Siren rang while breaking ATM, accused arrested

Bahraich News: एटीएम तोड़ते वक्त बजा सायरन, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Jan 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 20 Jan 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Siren rang while breaking ATM, accused arrested
नानपारा में एक्सिस बैंक के एटीएम में चोरी करने के प्रयास करते हुए सीसीटीवी में कैद आरोपी। 
नानपारा (बहराइच)। नगर क्षेत्र स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को तोड़ चोर ने पैसे निकालने की कोशिश की। इस दौरान सायरन बजने से वह मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी की मदद से उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान वकास अहमद उर्फ शब्बू उर्फ शुएब पुत्र यूनुस खान निवासी काजीपुरा थाना बहराइच के रूप में हुई है।
विज्ञापन

नानपारा में एक्सिस बैंक के एसएम अरविंद रस्तोगी ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात पौने 11 बजे एक युवक एटीएम में घुसा और चोरी की नियत से ईंट से एटीएम तोड़ने लगा। इसी बीच बैंक का सायरन बजने लगा, जिससे वह मौके से फरार हो गया। यह सारा कारनामा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस बीच बैंक के कमांड सेंटर से एक व्यक्ति के एटीएम में होने की कॉल भी आई। सूचना सुरक्षा गार्ड और अन्य को दी गई। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर सीसीटीवी में कैद व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed