Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Shri Kali Kunda temple will be decorated with 1.5 crores

Bahraich News: 1.5 करोड़ से संवरेगा श्री काली कुंडा मंदिर

Mon, 10 Jul 2023 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 10 Jul 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Shri Kali Kunda temple will be decorated with 1.5 crores
नानपारा(बहराइच)। नगर के श्री काली कुंडा मंदिर अब अलग रंग में दिखाई देगा। परिसर के शिव मंदिर के सरोवर को विधायक रामनिवास वर्मा के प्रयास से पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम शुरू किया गया है। मंदिर कमेटी की ओर से विधायक का स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर के शिव सरोवर को निखारने के लिए एक करोड़ पांच लाख का बजट अवमुक्त किया गया है। इसका काम यूपी सिडको द्वारा कराया जा रहा है।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों के प्रति संवेदनशील है। धार्मिक स्थलों की पौराणिक अवस्था को देखते हुए पर्यटन विभाग द्वारा कार्य कराए जा रहे हैं। इस मौके पर मंदिर कमेटी ने विधायक का अंग वस्त्र तथा फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर मंदिर कमेटी के मुक्तिनाथ साहू, उमाशंकर अग्रवाल, तीरथ राम साहू, रत्नेश जयसवाल, मुरारी लाल साहू, प्रकाश वीर गुप्ता ,रामस्वरूप अग्रवाल, आनंद रस्तोगी ,आनंद प्रकाश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन


12 किसानों को दी सहायता राशि की चेक
नानपारा(बहराइच)। 12 किसानों को मंडी समिति कार्यालय में विधायक रामनिवास वर्मा व एसडीएम अजीत परेश ने चेक वितरित किया गया। कृषि मंडी सचिव मुकेश त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री खलियान अग्निकांड योजना के अंतर्गत तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जिन किसानों की फसल जल गई थी उन्हें इस योजना के अंतर्गत मंडी परिषद विभाग द्वारा मुआवजा दिया जाता है। उन्होंने बताया कि सोमवार को मंडी परिषद कार्यालय में 12 किसानों को कुल एक लाख तीस हजार ,दो सौ साठ रुपये की धनराशि का चेक वितरित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed