फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Shops to open in Nanpara, Matera, Nawabganj and Rupaidha from today

नानपारा, मटेरा, नवाबगंज व रुपईडीहा में आज से खुलेंगी दुकानें

Tue, 12 May 2020 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Shops to open in Nanpara, Matera, Nawabganj and Rupaidha from today
नानपारा (बहराइच)। व्यापारियों की मांग पर उपजिलाधिकारी ने नानपारा नगर में बुधवार से दुकानें खोलने की सहमति दे दी है। नगर के व्यापारी तिथिवार दायीं व बायीं पटरी की दुकानों का संचालन करेंगे। इसी तरह मटेरा, नवाबगंज व रुपईर्डीहा में भी आज से दुकानें खुलेंगी।
विज्ञापन

नानपारा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसडीएम रामआसरे वर्मा, सीओ अरुण चंद्र व कोतवाल ओपी चौहान को पत्र सौंपकर तिथिवार दुकान खोलने की अनुमति मांगी। व्यापारियों ने अधिकारियों को सौंपे ज्ञापन में अलग-अलग पटरियों पर दुकान खोलने की मांग की। साथ ही लॉकडाउन के दौरान नियम व शर्तों के पालन पर भी अपनी बात रखी। व्यापारियों ने स्वयं जिम्मेदारी लेकर 50 प्रतिशत दुकान खोलने की मांग प्रशासन से की।
विज्ञापन

इस पर एसडीएम ने सुबह नौ से शाम पांच बजे तक दुकान खोलने पर सहमति जतायी। एसडीएम ने व्यापारियों को नगर में दाहिनी पटरी की दुकान बुधवार, शुक्रवार व सोमवार को खोलने के निर्देश दिए, जबकि बायीं पटरी की दुकानें गुरुवार, शनिवार व मंगलवार को खोलने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बाजार में अस्थायी दुकान खोलने पर प्रतिबंध लगाया है। साथ ही रविवार को पूरी तरह दुकानें बंद रखने केे निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि व्यापारियों की मांग पर मटेरा, नवाबगंज व रुपईडीहा में भी इसी तरह तिथिवार दुकानों का संचालन होगा। इस मौके पर अब्दुल मुशीर सेठ, प्रकाशवीर गुप्ता, तेजप्रकाश, सुरेश गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed