फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Shop on the parking spot in the map, notice to hundred

Bahraich News: नक्शे में पार्किंग मौके पर दुकान, सौ को नोटिस

Thu, 09 Jan 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 09 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Shop on the parking spot in the map, notice to hundred
 बहराइच के सिविल लाइन क्षेत्र में एक मॉल के बाहर खड़े वाहन। 
बहराइच। दोहरा मुनाफा कमाने के लिए सैकड़ों प्रतिष्ठान स्वामियों ने नक्शा पास करवाते समय तो पार्किंग दिखाया लेकिन निर्माण के समय दुकानें बनवा दीं। इनसे वह किराए के रूप में मोटी रकम वसूल रहे हैं लेकिन अब ऐसे लोगों की खैर नहीं। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से 100 से अधिक प्रतिष्ठानों का चिह्नांकन कर उन्हें नोटिस जारी किया है। तीन दिन में सभी को कॉम्प्लेक्स के नक्शा के अनुसार निर्माण क्यों नहीं कराया। इसका जवाब देना होगा।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र की अधिकांश सड़कें अतिक्रमण व पटरियों पर बेतरतीब खड़े वाहनों से कराह रही हैं। वहीं बेतरतीब खड़े इन वाहनों व अतिक्रमण के चलते शहर के प्रमुख चौराहों पानी टंकी, घंटाघर, अस्पताल चौराहा, डिगिहा, छोटी बाजार आदि पर लगभग प्रतिदिन भीषण जाम लग रहा है। आम हो चुकी जाम की इस समस्या में सबसे ज्यादा योगदान छोटे-बड़े प्रतिष्ठान स्वामियों का है, जिन्होंने अधिक मुनाफा कमाने के लिए प्रशासनिक अमले को ही गुमराह कर दिया।
विज्ञापन

सैकड़ों प्रतिष्ठान स्वामियों ने नक्शे में तो पार्किंग स्थल दिखाया और उसे पास करवा लिया, लेकिन मौके से पार्किंग नहीं मिली। नक्शे में दर्शाए गए पार्किंग स्थल के स्थान पर दुकानें बना दी गई हैं और उन दुकानों से प्रतिमाह 40,000 हजार से लेकर 90,000 हजार तक का किराया वसूला जा रहा है। इसका खामियाजा आम राहगीर उठा रहे हैं और प्रतिष्ठानों के सामने खड़े हो रहे दो पहिया व चार पहिया वाहनों से जाम लग रहा है लेकिन अब बहुत जल्द ऐसे मुनाफाखोरों पर प्रशासन का चाबुक चलने वाला है। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय की ओर से 100 से अधिक प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया है, साथ ही चिह्नांकन लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन दिन बाद निरस्त होगा नक्शा
सैकड़ों शॉपिंग मॉल, मिनी शॉपिंग मॉल, होटल, रेस्टोरेंट आदि की ओर से नक्शे के स्थान पर निर्माण करवा लिया गया है। सभी को आज से नोटिस जारी किया जा रहा है। नोटिस जारी होने के तीन दिन के अंदर नक्शा लेकर प्रस्तुत न होने पर नक्शा निरस्तीकरण व प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
शालिनी प्रभाकर, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed