फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Shadowy fog in the valley

तराई में छाया घना कोहरा

Sat, 30 Nov 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Shadowy fog in the valley
बहराइच के पयागपुर में शनिवार को सुबह छाया कोहरा। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। तराई में मौसम अचानक बदल गया है। दो दिन पूर्व पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के चलते ठंडी हवाएं चल रही हैं। वहीं सुबह और रात के समय घना कोहरा छाने लगा है। इससे राजमार्गों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है। घना कोहरा छाने के चलते सुबह लाइट जलाकर वाहन चालकों को चलना पड़ रहा है। वहीं, कोहरा बढ़ने से सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को भी ठिठुरन का अहसास होने लगा है।
विज्ञापन

तराई में मौसम में बदलाव हो गया है। दो दिन पूर्व बहराइच से सटे लखीमपुर जनपद में ओले गिरे थे।,जबकि पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी हुई थी। जिसके कारण मौसम में अचानक परिवर्तन शुरू हो गया है। शनिवार की सुबह जब लोग बिस्तर से उठे तो घरों के बाहर घना कोहरा छाया हुआ मिला। जिसके चलते लोगों को ठंड का भी अहसास होने लगा है।
विज्ञापन

सुबह तेज हवाएं भी चल रही थीं, जिसने सिहरन को और बढ़ा दिया था। स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं सुबह के समय घर से निकलने वाले लोगों को भी ठंड का अहसास हुआ। सुबह के समय अधिक कोहरा होने के कारण चालकों को अपने वाहन की लाइट जलाकर चलने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। वहीं, गोंडा-पयागपुर राजमार्ग पर चलने वाले वाहन चालक भी लाइट जलाकर चलते हुए दिखाई दिए। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि बर्फबारी के चलते मौसम में अचानक बदलाव हुआ है। जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। अभी मौसम में और परिवर्तन की संभावना है। कुछ दिनों बाद बारिश के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed