{"_id":"69839cd00ddb55c09c002d6e","slug":"severe-cold-in-the-morning-relief-from-sunshine-in-the-afternoon-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-143922-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सुबह कड़ाके की सर्दी, दोपहर में धूप से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सुबह कड़ाके की सर्दी, दोपहर में धूप से राहत
Thu, 05 Feb 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
बहराइच में मंगलवार की रात छाया कोहरा। -संवाद
बहराइच। मौसम का मिजाज बुधवार को भी अजब रहा। मंगलवार की रात से कड़ाके की सर्दी शुरू हुई जो बुधवार की दोपहर तक जारी रही। बर्फीली हवा के साथ कोहरा पड़ने से जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर बाद से मौसम ने बदलाव दिखाना शुरू किया। पहले वातावरण में कुछ रोशनी आई उसके बाद धूप खिली तो लोगों ने राहत महसूस की।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम सर्द हो रहा है। उन्होंने बताया कि अभी दो दिन तक सुबह के समय कड़ाके की सर्दी पड़ेगी और फिर दोपहर में धूप निकलने के बाद मौसम गर्म रहेगा। उसके बाद कुछ बदलाव की संभावना है।
बुधवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में उलटफेर से लोग बीमार पड़ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भरमार है। सबसे ज्यादा मरीज पेट दर्द, बुखार, खांसी और सांस से संबंधित दिखाई दे रहे हैं। लगातार मौसम खराब होने से फसलों के भी नुकसान की आशंका है।