{"_id":"5df26f488ebc3e87f939f1fc","slug":"seven-people-including-three-people-of-the-same-family-died-in-a-road-accident-bahraich-news-lko4974060125","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों समेत सात की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों समेत सात की मौत
विज्ञापन
बहराइच में मटेरा के गौरा धनौली में हुए सड़क हादसे में रिसिया निवासी एक परिवार के तीन लोगों की मौत ?
- फोटो : BAHRAICH
नानपारा (बहराइच)। शहर के नाजिरपुरा मोहल्ले से बुधवार की रात एक बरात नानपारा के लिए जा रही थी। इनोवा में दूल्हे के फूफा समेत नौ बराती सवार थे। मटेरा के गौरा धनौली के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से इनोवा की भिड़ंत हो गई। हादसे में मौके पर ही चार बरातियों की मौत हो गई। जबकि तीन लोगों ने मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में बाप-बेटे, दामाद और दो सगे भाइयों की मौत से घरों में मातम छा गया है।
सूचना पाकर डीएम और एसपी अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज की जानकारी ली। उधर, रिसिया निवासी बाप-बेटे और दामाद की मौत की खबर जब घर पहुंची तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मोहल्ले के लोग भी हादसे की सूचना पाकर एकत्रित हो गए। ग्रामीण परिवारीजनों को ढांढस बंधाने में जुटे हुए थे। वहीं शहर के नाजिरपुरा मोहल्ले में सगे भाइयों की मौत से भी पूरा परिवार पछाड़े खाकर गिर रहा था। लोग उनको सांत्वना देने में लगे रहे।
नगर कोतवाली के मोहल्ला नाजिरपुरा निवासी सुरेश कुमार सोनी पुत्र स्वर्गीय सालिकराम की शादी नानपारा के गांधी पार्क निवासी अनिल सोनी की पुत्री से तय हुई थी। बुधवार को नाजिरपुरा से बरात रवाना हुई। बरात में शामिल होने के लिए दूल्हे के फूफा रिसिया बाजार निवासी सुरेश कुमार, अपने बेटे आशीष और दामाद रानीपुर के चाकूजोत निवासी संजय सोनी पुत्र सुंदरलाल के साथ एक इनोवा में सवार हुए।
विज्ञापन
उनके साथ रोडवेज बस स्टैंड निवासी सगे भाई धर्मेंद्र सोनी और वीरेंद्र सोनी भी सवार थे। चालक नाजिरपुरा निवासी अरमान, रोडवेज बस स्टैंड निवासी निरंकार और कोतवाली देहात के सरस्वती नगर निवासी अजय सोनी भी इनोवा में सवार थे। बरात नानपारा के लिए रवाना हुई। कोतवाली नानपारा के मटेरा चौकी अंतर्गत गौरा धनौली गांव के निकट पहुंचने पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने इनोवा में टक्कर मार दी।
हादसे में मौके पर चार बरातियों ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर कोतवाल संतोष सिंह, मटेरा चौकी इंचार्ज एसएन यादव की अगुवाई में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और तत्काल घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां इलाज के दौरान रात में ही दो लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि एक घायल की मौत गुरुवार की सुबह हुई। इस दौरान पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मची रही। रात दो बजे तक नगर मजिस्ट्रेट जयप्रकाश अस्पताल में ही जमे रहे।
हादसे में इनकी हुई मौत
हादसे में रिसिया निवासी बाप-बेटे सुरेश कुमार व आशीष और सुरेश के दामाद चाकूजोत निवासी संजय सोनी की मौत हो गई। वहीं रिसिया निवासी रामबाबू सोनी, नाजिरपुरा निवासी सगे भाई वीरेंद्र सोनी व धर्मेंद्र सोनी, चालक अरमान की भी जान चली गई। जबकि हादसे में अजय सोनी और निरंकार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनका इलाज मेडिकॅल कालेज में चल रहा है।
विदा हो आई बरात
नाजिरपुरा मोहल्ला निवासी सुरेश की बरात में शामिल होने जा रहे सात बरातियों की हादसे में मौत हो गई है। हालांकि विवाह की रस्म अदायगी पूरी कर दी गई, लेकिन खुशियों के बीच बरात वापस नहीं लौट सकी। सभी बराती वापस तो लौटे, दुल्हन को भी भी साथ लाए। मगर सभी की आंखों में हादसे को लेकर आंसू छलकते हुए नजर आ रहे थे।
डीएम व एसपी ने घायलों का लिया हालचाल
हादसे की सूचना पाकर जिलाधिकारी शंभु कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर प्रशासनिक अमले के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे और भर्ती घायलों हालचाल लिया। डीएम ने मृतकों के परिवारीजनों और घायलों को शासन से राहत सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया।