फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Seven people found Corona positive

सात लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Wed, 25 Nov 2020 10:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
Seven people found Corona positive
बहराइच। पयागपुर और महसी निवासी महिलाओं समेत सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट कराया गया है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना जांच की गई। आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना आंकड़ा ऊपर-नीचे हो रहा है। मंगलवार को 15 पॉजिटिव मिले। वहीं बुधवार को सात कोरोना पॉजिटिव मिले। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि पयागपुर के अमदापुर व मोहम्मदपुर निवासी महिला संक्रमित निकली है। इसके अलावा महसी निवासी महिला व कैसरगंज निवासी युवक पॉजिटिव आया है। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कराया गया है।
विज्ञापन

उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना जांच के लिए शिविर लगाया गया। पयागपुर के बीपीएम अनुपम शुक्ल ने बताया कि 30 लोगों की एंटीजन और 28 की आरटीपीसीआर जांच हुई। सीएचसी चरदा के अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि 50 लोगों की एंटीजन और 39 की आरटीपीसीआर जांच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोतीपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने 55 लोगों की एंटीजन और 41 की आरटीपीसीआर जांच की। नानपारा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. चंद्रभान ने बताया कि 73 लोगों की एंटीजन और 44 की आरटीपीसीआर जांच की गई। बलहा के बीपीएम अजय यादव ने बताया कि बुधवार को 55 लोगों की एंटीजन और 30 की आरटीपीसीआर जांच की गई। कुल 263 लोगों की एंटीजन और 182 की आरटीपीसीआर जांच हुई। सीएमओ ने बताया कि आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed