{"_id":"642b09991ddf32205b090b34","slug":"seven-nepali-children-working-in-delhi-rescued-bahraich-news-c-13-1-164236-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दिल्ली में काम कर रहे सात नेेपाली बच्चों को छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दिल्ली में काम कर रहे सात नेेपाली बच्चों को छुड़ाया
Mon, 03 Apr 2023 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 03 Apr 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
रूपईडीहा (बहराइच)। दिल्ली में काम कर रहे सात नाबालिगों को रिहा करवाया गया है। ये बच्चे नेपाल की रहने वाले हैं। दिल्ली बाल कल्याण समिति ने भारतीय दूतावास के माध्यम से नेपाल दूतावास को बच्चे भेजवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नेपाल के बांके यूनेस्को क्लब के साजिद अली सिद्दीकी ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते नेपाल निवासी सात बच्चे दिल्ली में काम कर रहे थे। जिन्हें 27 मार्च से दो अप्रैल तक विशेष अभियान चलाकर बाल कल्याण समिति, सलाम बालक, प्रयास संस्था, साथी संस्था नेपाल, चाइल्ड लाइन 1098, रेलवे अथॉरिटी, आरपीएफ और जीआरपी के सहयोग से मुक्त करवाया गया है।
उन्होंने बताया कि बाल कल्याण समिति दिल्ली के अध्यक्ष वरुण पाठक के अनुसार सभी बच्चों को सात दिनों तक 24 घंटे अभियान चलाकर रिहा करवाया गया है। इन बच्चों को दूतावास के साथ समन्वय कर नेपाल भेजे जाने की तैयारी पूर्ण कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि नेपाल के तराई क्षेत्र खासकर रौतहट से काफी संख्या में बच्चे दिल्ली पहुंचते हैं। बच्चों के घर वापसी की खबर मिलने से स्थानीय लोगों में खुशी है।