{"_id":"5f9c3edf8ebc3e9baa35c05f","slug":"separate-ward-for-ayushman-patients-cmo-bahraich-news-lko547814940","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान मरीजों के लिए अलग वार्ड होः सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान मरीजों के लिए अलग वार्ड होः सीएमओ
विज्ञापन
बहराइच/नानपारा। मुख्य चिकित्साधिकारी ने शुक्रवार को नानपारा, मोतीपुर और शिवपुर सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाएं जांचते हुए अधीनस्थों को निर्देशित किया। सीएमओ ने कहा कि सीएचसी में प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड के मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाएं जिसमें सभी सुविधाएं हों। उन्होंने जननी सुरक्षा के लाभार्थियों को 48 से 72 घंटे में हर हाल में भुगतान करने और प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के लाभार्थियों को अधिक से अधिक लाभ देने की बात कही।
सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचे। यहां पर मरीजों के लिए बन रहे खाने की गुणवत्ता जांची। स्वास्थ्य कर्मियों से वार्ता की। सीएचसी की उपस्थिति पंजिका भी देखी। इसके बाद सीएमओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पहुंचे। वहां पर अधीक्षक से उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही मरीजों को दी जा रही दवा व भोजन की जानकारी ली।
इसके बाद सीएमओ नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां पर अधीक्षक डॉ. चंद्रभान के साथ लेबर रूम, ओपीडी, केएमसी वार्ड और ओटी का निरीक्षण किया। सीएमओ ने सभी सीएचसी अधीक्षकों को निर्देशित किया कि सीएचसी में प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड के मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाया जाए जिसमें सभी सुविधाएं रखें।
विज्ञापन
सीएमओ ने अधीक्षकों को निर्देशित किया कि जननी सुरक्षा योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली 1400 रुपये की राशि का भुगतान 48 से 72 घंटे में हर हाल में करें। इसके अलावा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के लाभार्थियों को समय से भुगतान करें। योजना में अधिक से अधिक महिलाओं का रजिस्ट्रेशन कराएं।
जननी सुरक्षा योजना और प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना में जो कमियां हैं, उसे दूर कर सभी पात्र महिलाओं को लाभ दिलाएं। इस दौरान स्वास्थ्य टीम के अन्य कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहें।