{"_id":"08f17b60a0a76b9d03df1355cf431c65","slug":"search-campaign-got-running-three-hour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे चला सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे चला सर्च अभियान
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sun, 10 Jan 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट आतंकी हमले के बाद हाईअलर्ट जारी होने पर एसपी की अगुवाई में शनिवार रात तीन घंटे तक सघन चेकिंग अभियान चला। इस दौरान चौक बाजार, टाकीज, रोडवेज आदि स्थानों पर पुलिस टीम ने गहनता से छानबीन की।
विज्ञापन
अचानक हुई छापेमारी से लोगों में अफरातफरी की भी स्थिति रही। पठानकोट में आतंकी हमला होने के बाद नेपाल सीमा से सटे बहराइच जनपद में हाईअलर्ट है। एडीजी लॉ एंड आर्डर के निर्देश पर शनिवार रात चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
एसपी सालिकराम वर्मा की अगुवाई में कोतवाली नगर क्षेत्र के घंटाघर चौक पर वाहनों को रोककर गहनता से छानबीन की गई। इसके बाद रोडवेज की बसों में भी सामानों की तलाशी ली गई।
विज्ञापन
सभी बसाें की सवारियों के सामान उतरवाकर पुलिस ने उनकी छानबीन की। एसपी ने कानूनगोपुरा चौकी के सामने स्थित कुमार टाकीज में शाम छह से नौ बजे तक चलने वाले शो के दौरान चेकिंग अभियान चलाया।
यहां फिल्म देखने वाले सभी लोगों की तलाशी ली गई। पिक्चर हाल के परिसर में भी संदिग्ध वस्तुओं आदि की गहनता से छानबीन हुई। एसपी ने पानी टंकी चौराहा और डिगिहा चौराहा पर भी चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह, एसओ दरगाह अजीत वर्मा व कोतवाली देहात प्रभारी विद्यासागर वर्मा मौजूद रहे।