{"_id":"5d1a36728ebc3e3cb8143a32","slug":"school-bahraich-news-lko468318250","type":"story","status":"publish","title_hn":"औपचारिकताओं में बीता स्कूल का पहला दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औपचारिकताओं में बीता स्कूल का पहला दिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। सोमवार से जिले के स्कूल खुल गए। शिक्षण सत्र के पहले दिन सुबह बच्चे स्कूल पहुंचे। गहमागहमी का माहौल रहा। जिले के 80 फीसदी स्कूलों मेें पहले ही दिन छात्र उपस्थिति काफी कम दिखी। व्यवस्थाएं कई स्थानों पर चरमराई दिखीं। स्कूलों में गुरु जी तो पहुंच गए लेकिन पहला दिन औपचारिकताओं के ही नाम ही रहा।
जिले के 14 विकास खंडों में 2470 प्राथमिक और 983 जूनियर विद्यालय स्थापित हैं। इनमें नवीन शिक्षण सत्र के पहले दिन से ही व्यवस्थाएं चाकचौबंद होने का दावा विभागीय अधिकारियों द्वारा किया जा रहा था लेकिन पहला दिन ही औपचारिकताओं के नाम रहा। नामांकित छात्र-छात्राओं के सापेक्ष उपस्थिति आधे से भी कम रही। शिक्षकों ने पहले दिन छात्र-छात्राओं को अनुशासन समझाने के साथ ही पुनरावृत्ति कराने में गुजारा।
विकास खंड मिहींपुरवा अंतर्गत कस्बे में स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोमवार सुबह समय से खुला। प्रधानाध्यापिका प्रियंका यादव, शिक्षिका उपासना, संगीता व अनुदेशक फिरदौस मौजूद रहे। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि 210 छात्राएं नामांकित हैं। पहला दिन है। ऐसे में 53 छात्राएं ही उपस्थित हुई हैं। शेष छात्राओं के घर पर संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
मोतीपुर तहसील अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मंझरा में प्रधानाध्यापक फखरुद्दीन अहमद, सहायक अध्यापक अंकित निगम व विक्रम सिंह मौजूद मिले। प्रधानाध्यापक ने बताया कि 121 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। इनमें से 69 पहले दिन विद्यालय आए हैं। शेष छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें सजग किया जा रहा है।
मिहींपुरवा विकास खंड के उर्रा गांव स्थित जूनियर विद्यालय में प्रधानाध्यापक/संकुल प्रभारी जगतार सिंह शिक्षण कार्य करते मिले। अनुदेशक आरपी निगम व सहायक अध्यापक भी कक्षा शिक्षण में व्यस्त थे। मिड-डे-मील की व्यवस्था नहीं हुई थी। प्रधानाध्यापक ने बताया कि 1146 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं जिनमें से 60 उपस्थित हैं।
मिहींपुरवा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय उर्रा प्रथम में प्रधानाध्यापक राजेश गुप्ता, सहायक शिक्षक शैलेंद्र बहादुर सिंह, प्रतीक गोयल और शिक्षामित्र भरतलाल मौर्या तथा विनीता मौर्या मौजूद मिले। यहां 212 नामांकित छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 104 विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक ने बताया कि दोपहर में स्कूल बंद होने के बाद छात्र-छात्राओं के घर पहुंचकर अभिभावकों को जागरूक किया गया।
बीएसए एसके तिवारी ने बताया कि सभी स्कूल सोमवार से खुल गए हैं। कुछ स्थानों पर छात्र संख्या कम जरूर रही है लेकिन व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली हैं। छात्र संख्या बढ़ाने के लिए प्रधानाध्यापकों को हिदायत दी गई है। क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारियों को भी नियमित चेकिंग कर रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए गए हैं।