{"_id":"67a7ace3458aa688fa0fd435","slug":"schedule-changed-for-the-third-time-llb-exam-now-from-15th-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-126459-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तीसरी बार बदला कार्यक्रम, एलएलबी की परीक्षा अब 15 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तीसरी बार बदला कार्यक्रम, एलएलबी की परीक्षा अब 15 से
Sun, 09 Feb 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या की ओर से एलएलबी परीक्षा के कार्यक्रम में तीसरी बार बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होगी। इससे पूर्व एलएलबी की परीक्षा 24 जनवरी फिर 07 फरवरी से शुरू होने का कार्यक्रम तय किया गया था। परीक्षा कार्यक्रम में होने वाले इस बदलाव से परीक्षा तैयारियों में जुटे परीक्षार्थियों में अनिश्चितता का माहौल है।
परीक्षार्थियों का कहना है कि हर बार वह प्रवेश पत्र डाउनलोड कराते हैं लेकिन परीक्षा तिथि परिवर्तित हो जाने के कारण उनका प्रवेश पत्र बेकार हो जाता है। इसके साथ ही परीक्षा के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार करने के बाद इसमें होने वाले बदलाव से परेशानी भी उठाना पड़ती है।
दो कॉलेजों में हो रही एलएलबी की पढ़ाई
जिले में एलएलबी की कक्षाओं का संचालन संजीवनी विधि महाविद्यालय तथा कलावती देवी महाविद्यालय में हो रहा है। इनमें से संजीवनी कालेज में एलएलबी त्रिवर्षीय तथा पंच वर्षीय जबकि कलावती देवी स्मारक महाविद्यालय में सिर्फ त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम ही संचालित है। इन दोनों कालेजों में विभिन्न सेमेस्टर में करीब 1650 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
एलएलबी परीक्षा में ड्यूटी से बचते हैं शिक्षक
एलएलबी की परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करने से किसान पीजी कॉलेज के शिक्षक कतराते हैं। कई बार इस कॉलेज की ओर से विश्वविद्यालय को पत्र लिखकर किसी अन्य महाविद्यालय में परीक्षा कराने का अनुरोध भी किया जा चुका है। इसके बावजूद विश्वविद्यालय परीक्षा के लिए किसान पीजी कालेज को ही चुनता है। परीक्षा के दौरान कई बार कक्ष निरीक्षक तथा परीक्षार्थियों के बीच टकराव की स्थिति भी बन जाती है।