फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Saryu surges due to water released from barrages; hearts skip a beat.

Bahraich News: बैराजों के पानी से सरयू में उफान, अटकीं सांसें

Mon, 20 Jul 2026 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Saryu surges due to water released from barrages; hearts skip a beat.
महसी के मांझा गांव के पास सरयू नदी का बढ़ा जलस्तर। 
बहराइच। नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों और तराई में लगातार हो रही बारिश के चलते रविवार को चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज से 1.70 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से महज 46 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। जलस्तर में दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे निचले इलाके में बसे तटवर्ती गांवों में नदी उफान पर आ गई है। प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


सरयू के बढ़ते जलस्तर से महसी तहसील के रामसहायपुरवा, पचदेवरी, गोलागंज, किसानगंज, पिपरा-पिपरी समेत कई तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। नदी का रुख लगातार आबादी की ओर बढ़ने से लोग हालात पर नजर बनाए हुए हैं। कई परिवारों ने एहतियात के तौर पर जरूरी सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


तहसीलदार महसी विकास कुमार ने बताया कि वर्तमान में नदी जमीन के लेवल के बराबर बह रही है, लेकिन जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सिंचाई विभाग से मिली सूचना के अनुसार जल्द ही करीब 1.68 लाख क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़े जाने की भी संभावना है। इसे देखते हुए राजस्व विभाग की टीमों को पूरी तरह अलर्ट कर दिया गया है और तटवर्ती गांवों में लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में जलस्तर में और तेजी से वृद्धि हो सकती है। सभी संबंधित विभागों को राहत एवं बचाव की तैयारियां पूरी रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने जारी की अपील

नदी के किनारे अनावश्यक न जाएं।
पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें।
बच्चों को नदी के आसपास अकेले न जाने दें।
किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल राजस्व या पुलिस प्रशासन को दें।
तटवर्ती गांवों के लोग प्रशासन द्वारा जारी अलर्ट का पालन करें।

रविवार को जलस्तर की स्थिति
बैराज/नदी जलस्तर
खतरे का निशान
डिस्चार्ज/स्थिति
शारदा बैराज 134.70 मीटर
135.49 मीटर
68,147 क्यूसेक
गिरिजा बैराज 134.75 मीटर
136.78 मीटर
95,457 क्यूसेक
सरयू बैराज 130.50 मीटर
133.50 मीटर
6,617 क्यूसेक
तीनों बैराजों से छोड़ा गया कुल पानी : 1,70,221 क्यूसेक
एल्गिन ब्रिज पर जलस्तर 105.61 मीटर, खतरे का निशान 106.07 मीटर

घूर देवी के पास जलस्तर 111.51 मीटर, खतरे का निशान 112.150 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed