{"_id":"5eb9768b8ebc3e902c208910","slug":"samples-of-five-pregnant-women-sent-to-their-maternal-uncle-bahraich-news-lko52116156","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिला के मायके के पांच लोगों के भेजे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिला के मायके के पांच लोगों के भेजे सैंपल
विज्ञापन
बहराइच। शहर के काजीपुरा मोहल्ला निवासी गर्भवती महिला लखनऊ स्थित निजी लैब की जांच में कोरोना पॉजिटिव पाई गई। उसकी ससुराल अयोध्या में है। मायके में रहने के कारण रविवार देर शाम सूचना मिलते ही टीम उसके घर पहुंच गई। पांच लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है।
कोतवाली नगर के मोहल्ला काजीपुरा की रहने वाली एक महिला की ससुराल अयोध्या जनपद के रुदौली क्षेत्र में है। वह गर्भवती है। जिस पर मायके चली गई थी। वहां से उसे लखनऊ के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन से पहले कराई गई कोरोना जांच में उसके पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इसकी सूचना जिला मुख्यालय को मिली तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया। रविवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर पहुंच गई।
महिला के परिवार के पांच सदस्यों के सैंपल लिए गए। सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि लखनऊ से सूचना मिलने पर टीम भेजी गई थी। पांच लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। सभी को होम क्वारंटीन के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।